फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bindal announces permanent invitee and full time vistarak of BJP

भाजपा बनाए स्थायी आमंत्रित सदस्य और पूर्णकालिक विस्तारक, बिंदल ने की घोषणा

Mon, 09 Mar 2020 10:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bindal announces permanent invitee and full time vistarak of BJP
भाजपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों, पूर्णकालिक विस्तारकों, सह मीडिया प्रभारी और प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल और भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती हैं।

विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक नरेंद्र बरागटा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, कपिल देव सूद, कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह और चुराह के विधायक हंसराज को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। संसदीय पूर्णकालिक विस्तारकों में प्रियव्रत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र, अक्षय भरमौरी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, रामप्रकाश पटियाल को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और सुरेश शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का पूर्णकालिक विस्तारक लगाया गया है। डॉ. बिंदल ने रजत ठाकुर को सुंदरनगर का प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया है। इसी तरह अंशुल बंसल को कानून एवं विधिक विषयक विभाग का प्रदेश संयोजक, रमेश चोजड़ को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, विनय शर्मा को पर्यटन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, विवेक डोगरा को सह संयोजक और नवीन शर्मा को पंचायतीराज प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed