फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bills worth Rs 7 crore issued in lieu of buses sent on election duty

HRTC: चुनाव ड्यूटी पर भेजीं बसों के एवज में जारी किए सात करोड़ रुपये के बिल

Tue, 13 Dec 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 06:44 PM IST
सार

एचआरटीसी ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी पर भेजी बसों के बिल संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। निगम मुख्यालय की ओर से करीब 7 करोड़ 8 लाख रुपये के बिल जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Bills worth Rs 7 crore issued in lieu of buses sent on election duty
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम( एचआरटीसी) ने विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी पर भेजी बसों के बिल संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। निगम मुख्यालय की ओर से करीब 7 करोड़ 8 लाख रुपये के बिल जारी किए गए हैं। चुनावों के दौरान एचआरटीसी के शिमला, धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर मंडल की 2,990 बसें सुरक्षा बलों को लाने, पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक छोड़ने और चुनाव के बाद पोलिंग पार्टियों को वापस लाने के लिए भेजी गई थीं।

विज्ञापन

 

एचआरटीसी शिमला मंडल की 781, धर्मशाला मंडल की 581, मंडी मंडल की 671 और हमीरपुर मंडल की सर्वाधिक 957 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए संचालित की गई थीं। 10 नवंबर को बसें पोलिंग पार्टियाें को लेकर रवाना की गई थीं अधिकतर बसें 11 नवंबर को वापिस मुख्यालय लौटीं। 12 नवंबर को मतदान हुआ, इसलिए पोलिंग पार्टियाें को वापिस लाने के लिए दोबारा बसें भेजी गईं जो उसी दिन लौट आईं। 10 से 12 नवंबर तक तीन दिन बसें चुनाव ड्यूटी पर रहीं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed