फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bill to give tribal status to Hati community introduced in Lok Sabha

Hati community: हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा देने का बिल लोकसभा में पेश

Fri, 09 Dec 2022 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

लोकसभा में यह बिल पारित होने के बाद राज्यसभा में प्रस्तुत किया जाएगा और दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से लागू हो जाएगा। यह सभी कार्य मौजूदा शीतकालीन सत्र में पूरे हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Bill to give tribal status to Hati community introduced in Lok Sabha
पीएम से मिले हाटी समुदाय के प्रतिनिधि(फाइल) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने को लेकर विधेयक शुक्रवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में पेश किया गया। लोकसभा में यह बिल पारित होने के बाद राज्यसभा में प्रस्तुत किया जाएगा और दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से लागू हो जाएगा। यह सभी कार्य मौजूदा शीतकालीन सत्र में पूरे हो जाएंगे। इस बिल में हिमाचल प्रदेश की जनजाति सूची में संशोधन करके हाटी जनजाति को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


बिल को संविधान संशोधन (जनजाति) आदेश (तृतीय संशोधन) 2022 नाम दिया गया है। संविधान संशोधन विधयेक 1950 में अनुच्छेद 342 के तहत संशोधन करते हुए हिमाचल प्रदेश की जनजाति सूची में 10 के पश्चात 11 नंबर पर जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी जनजाति को सम्मलित किया गया है। बिल में उल्लेख किया गया है कि जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की अनुसूचित जातियों को छोड़कर को अन्य सभी को हाटी जनजाति में शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed