फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News:Two youths from Punjab arrested with 22.76 grams of Chitta

Bilaspur News: पंजाब के दो युवक 22.76 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

Tue, 30 Apr 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराम चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस चौकी की टीम ने पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर वेटनरी चौक बिलासपुर के पास नाकाबंदी की थी। 

विज्ञापन
Bilaspur News:Two youths from Punjab arrested with 22.76 grams of Chitta
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने पंजाब से बिलासपुर चिट्टा बेचने आए दो युवकों को 22.76 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराम चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस चौकी की टीम ने पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर वेटनरी चौक बिलासपुर के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस वाहनों की भी जांच कर रही थी। इसी समय लखनपुर की ओर से दो युवक पैदल आ रहे थे। जैसे ही उन युवकों ने पुलिस को सामने खड़ा देखा तो वह नीचे की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस की टीम ने तुरंत युवकों को वहीं पर पकड़ लिया और उनसे भागने का कारण पूछा।

विज्ञापन


दोनों युवक पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। दोनों युवकों से 22.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि दोनों प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बिलौंगी से चिट्टा लाए थे और दोनों वहां पर रहते थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पुलिस की एक टीम को बिलौंगी भी भेजा जाएगा और वहां पर छानबीन की जाएगी। साथ ही अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच होगी। बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और बिलासपुर पहले भी आ चुके हैं। आरोपियों की पहचान अर्शदीप (19) निवासी गांव हिम्मतगढ़ छन्ना तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब और हरमनदीप सिंह (20) निवासी गांव व डाकघर अलुना पल्लाह तहसील पायल जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed