फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Civil Hospital Ghumarwin order complaint to police if photo and videography was done

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल का अजीबोगरीब फरमान, फोटो और वीडियोग्राफी की तो पुलिस में शिकायत, जानें वजह

Mon, 22 Apr 2024 09:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Apr 2024 09:20 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के नागरिक अस्पताल घुमारवीं ने फरमान जारी किए हैं कि अस्पताल में फोटो और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। अगर अस्पताल में फोटोग्राफी करनी है तो इससे पहले प्रबंधन से इजाजत लेनी होगी। बता दें कि पिछले दिनों घुमारवीं अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी के आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचे मरीज को ड्रिप लगाने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Civil Hospital Ghumarwin order complaint to police if photo and videography was done
नागरिक अस्पताल घुमारवीं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर जिले के नागरिक अस्पताल घुमारवीं ने अजीबोगरीब फरमान जारी किए हैं। प्रबंधन ने अस्पताल में फोटो और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित कर दी है। अगर कोई अस्पताल परिसर में फोटो और वीडियोग्राफी करता है तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जाएगी। यह फरमान करने की खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं ने जारी किए हैं। अगर अस्पताल में फोटोग्राफी करनी है तो इससे पहले प्रबंधन से इजाजत लेनी होगी।

विज्ञापन


प्रबंधन ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को पत्रकारों को अस्पताल परिसर में आने और उन्हें फोटो लेने पर रोकने के लिए कहा गया है, साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर कोई भी पत्रकार अस्पताल परिसर में आना चाहता है तो उसे पहले खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अनुमति लेनी पड़ेगी। उसके बाद ही वह अस्पताल परिसर में दाखिल हो सकते हैं। यह आदेश किस मकसद से जारी किए गए हैं। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


पिछले दिनों वायरल हुआ था अव्यवस्था का वीडियो

पिछले दिनों घुमारवीं अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी के आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचे मरीज को ड्रिप लगाने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ। वीडियो में अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खोल गई थी। इसकी शिकायत सचिव स्वास्थ्य विभाग शिमला को भी प्रेषित की गई थी। अब अस्पताल प्रशासन ने यह फरमान जारी किया है कि कोई भी व्यक्ति और पत्रकार अस्पताल परिसर में फोटो नहीं लेगा और वीडियो भी नहीं बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पत्रकार को दिखाना होगा आईकार्ड'

कोई भी पत्रकार अस्पताल में आता है, तो वह पहले ऑफिस में आएं और अपना आईकार्ड दिखाएं। हम पहले देखेंगे कि यह पत्रकार पंजीकृत है या नहीं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी- डॉ. आशुतोष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं


एक बैठक के लिए शिमला गया हुआ था। इस मामले की जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed