फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Himachal's first space lab will open in Ghumarwin, Dharmani will inaugurate

Bilaspur News: घुमारवीं में खुलेगी हिमाचल की पहली स्पेस लैब, धर्माणी करेंगे उद्घाटन

Wed, 24 Jan 2024 06:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 06:40 PM IST
सार

घुमारवीं में खुलने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 26 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे करेंगे। 

विज्ञापन
Bilaspur News: Himachal's first space lab will open in Ghumarwin, Dharmani will inaugurate
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी - फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में खुलने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 26 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे करेंगे। इस स्पेस लैब से विद्यार्थी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के प्रोजेक्ट्स का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। यूपी मॉडल को स्टडी कर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है। स्पेस लैब से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष से जुड़ी तकनीक और विज्ञान का मनोवैज्ञानिक अध्ययन करने का मौका मिलेगा। इस लैब पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


एडीसी डॉ. निधि पटेल की पहल पर यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। अब यह लैब उद्घाटन के लिए तैयार है। ग्रामीण बच्चों में साइंस तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के मकसद से इस लैब को तैयार किया गया है। प्रशासन ने इसे स्थापित करने से पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की एक पंचायत के मॉडल को स्टडी किया गया था। इस लैब का लाभ घुमारवीं स्कूल के छात्रों के साथ अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी ले सकेंगे। इसके लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लैब में विद्यार्थी सेटेलाइट लॉन्चर प्रणाली के साथ-साथ ड्रोन बनते है और इसरो के अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा समय-समय पर विद्यार्थियों को बेंगलुरु सहित अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर एक्सपोजर विजिट भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed