फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Dangerous chemical found in cotton candy sample sent to Kandaghat

सावधान: कॉटन कैंडी में मिला खतरनाक केमिकल, सैंपल रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 08 Mar 2024 10:57 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं(बिलासपुर)/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर की टीम ने 20 फरवरी को घुमारवीं बाजार में कॉटन कैंडी का एक सैंपल भरा था, जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था । वहीं कैंडी विक्रेता को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Bilaspur News: Dangerous chemical found in cotton candy sample sent to Kandaghat
सैंपल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉटन कैंडी के सैंपल की जांच रिपोर्ट में सेहत के लिए हानिकारक माने जाने वाले कलरिंग मैटीरियल पाए जाने की पुष्टि हुई है। इस कॉटन कैंडी को खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के होने का खतरा हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर की टीम ने 20 फरवरी को घुमारवीं बाजार में कॉटन कैंडी का एक सैंपल भरा था, जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था । वहीं कैंडी विक्रेता को विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में पाया गया है कि कॉटन कैंडी के इस सैंपल में खतरनाक रसायन पाया गया है।

विज्ञापन

अकसर शहर की गलियों में बेचे जाने वाली इस कॉटन कैंडी को लोग बुढ़िया के बाल के नाम से भी जानते हैं। इसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। विशेष तौर पर बच्चों की यह पहली पसंद है। पिछले दिनों तमिलनाडु, पुडुचेरी में ऐसी ही कॉटन कैंडी की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद हिमाचल में भी खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया था। विभाग के अनुसार दो राज्यों में इस कॉटन कैंडी में खतरनाक केमिकल पाया गया था। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में घुमारवीं शहर में निरीक्षण किया गया था, जिसमें टीम को कैंडी बेचता हुआ एक प्रवासी व्यक्ति मिला। टीम ने कॉटन कैंडी के सैंपल लिए और कंडाघाट लैब भेजे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख रुपये जुर्माना और सजा का प्रावधान
सैंपल में सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाने वाला केमिकल पाने जाने पर अब विभाग ने कॉटन कैंडी बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे 30 दिन में जवाब देना होगा। इसके बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में पांच लाख रुपये तक का जुर्माना, 6 महीने की कैद का प्रावधान है।

विज्ञापन


घुमारवीं बाजार से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद इसमें पाया गया है कि यह कॉटन कैंडी एक खतरनाक केमिकल से बनाई गई है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है।-महेश शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर
 

नेरचौक से भरा कॉटन कैंडी का सैंपल भी फेल
नेरचौक से भरा कॉटन कैंडी का सैंपल भी जांच में खरा नहीं उतरा है। इसका खुलासा कंडाघाट लैब से आई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में इस कॉटन कैंडी में बेसिक कलर रोडामाइन बी पाया गया है, जो सीधे तौर पर स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। औपचारिकताएं पूरी कर अब अदालत में अभियोग चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस कॉटन कैंडी बनाने के लिए भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीते दिनों मंडी के नेरचौक बाजार में कॉटन कैंडी का एक सैंपल भरा था।

लैब रिपोर्ट में अब सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया है। तमिलनाडु में प्रतिबंधित की गई कॉटन कैंडी में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल रोडोमाइन-बी पाया गया है। रोडामाइन-बी एक सिंथेटिक डाई है। इसका उपयोग आमतौर पर विभिन्न उद्योगों में गुलाबी से लाल रंग के लिए किया जाता है, जो कॉटन कैंडी में मौजूद होता है। इसे खाद्य सामग्री में मिलाना प्रतिबंधित है। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। प्रतिबंधित रंग का कोई भी इस्तेमाल न करें, यह स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed