फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Cm Sukhvinder Singh Sukhu Will visit Bilaspur Tomorrow

Bilaspur: सरकार बनने के बाद पहली बार बिलासपुर का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

Thu, 19 Oct 2023 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Oct 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur News: Cm Sukhvinder Singh Sukhu Will visit Bilaspur Tomorrow
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार को पहली बार बिलासपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कुल 5.68 करोड़ रुपये से बनने वाले कृषि भवन और डिजिटल पुस्तकालय का शिलान्यास करेंगे। वहीं, 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री फिर बिलासपुर आएंगे और आपदा प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू वीरवार को शहर के धौलरा सेक्टर में 5.18 करोड़ रुपये से बनने वाले कृषि भवन और 50 लाख रुपये से बनने वाले डिजिटल पुस्तकालय का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा सरकार में रुके हुए विकास कार्य फिर से गति मिलेगी। आधे-अधूरे बने नर्सिंग शिक्षण संस्थान और छात्रावास के भवन के लिए कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने 6 करोड़ रुपये जारी किए है। इसके निर्माण के टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। इस नर्सिंग भवन का कार्य पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल से रुका हुआ था। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसके निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये की किस्त जारी हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन भाजपा सरकार ने इसके लिए एक पैसा स्वीकृत नहीं किया है। इस कारण निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। इसके अलावा बिलासपुर शहर में पार्किंग निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस पार्किंग का निर्माण भी धरातल मंजिल बनने के बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल में लटका रहा। अब इस बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण एक साल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 45 लाख रुपये लहणू स्थित मुक्तिधाम में सराय निर्माण, 31 लाख रुपये श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में सराय निर्माण, डेढ़ करोड़ रुपये लगट से बरमाणा तक फुटपाथ निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहर के लिए नई सीवरेज लाइन बिछाने और ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए 93 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण पूरा होने तक यह योजना 100 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। वीरवार को बिलासपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पूर्व विधायक तिलक राज के बेटे की शादी समारोह में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed