{"_id":"6130fc372e9eaf5e8243380a","slug":"bilaspur-departmental-enquiry-started-in-the-purchase-of-goods-in-talai-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: तलाई स्कूल में सामान खरीद में गड़बड़ी की विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: तलाई स्कूल में सामान खरीद में गड़बड़ी की विभागीय जांच शुरू
Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
सार
उच्च शिक्षा उप निदेशक राजकुमार खुद तलाई स्कूल पहुंचे और फाइलों को खंगालकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया। फंड से हुई खरीद के बिल व अन्य कागजात अपने कब्जे में लेकर विजिलेंस ब्यूरो पहले से ही इस मामले में जांच कर रहा है।
विज्ञापन
जांच(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शिक्षा खंड झंडूता के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा उप निदेशक राजकुमार खुद स्कूल पहुंचे और फाइलों को खंगालकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया। फंड से हुई खरीद के बिल व अन्य कागजात अपने कब्जे में लेकर विजिलेंस ब्यूरो पहले से ही इस मामले में जांच कर रहा है।
विज्ञापन
राजकुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच चल रही है।
अभी कई चरणों में जांच की जाएगी। स्कूल के रिकॉर्ड से कुछ बिलों और फाइलों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। चार दिन बाद फिर से टीम स्कूल जाएगी। उल्लेखनीय है कि विजिलेंस के पास एक लिखित शिकायत पहुंची थी कि तलाई स्कूल में सामान खरीद पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की थी लेकिन विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी थी। यह मामला वर्ष 2020 का है।
विज्ञापन