फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur bus accident.

बिलासपुर बस हादसे का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 28 Sep 2014 07:07 PM IST
Updated Sun, 28 Sep 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur bus accident.

राहियां के पास गिरी निजी बस के चालक का लाइसेंस फर्जी निकला है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। हैरान करने वाला खुलासा यह हुआ है कि लाइसेंस ऊना से जारी किया गया है और किसी के और के ही नाम से बना है। इससे पुलिस जांच का एंगल दूसरी तरफ घूम गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसके पीछे फर्जी लाइसेंस गिरोह का हाथ हो सकता है। संकेत दिए हैं कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


हादसे में दो दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी। हादसे की जांच कर रही पुलिस ने जब चालक के लाइसेंस को जांचा तो यह खुलासा हुआ। लाइसेंस को फर्जी तरीके से बनाया गया था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुख्ता सूत्र बताते हैं कि चालक लंबे समय से इस लाइसेंस के दम पर ही ड्राइविंग कर रहा था।
विज्ञापन

विभागीय कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा सवाल

Bilaspur bus accident.

लाइसेंस के फर्जी निकलने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा सवाल है। सवाल है कि चालक के लाइसेंस की जांच अब तक क्यों नहीं की गई। ऐसे में इस बात की आशंका है कि फर्जी लाइसेंस के साथ और चालक भी वाहनों को दौड़ा रहे हैं। राहियां हादसे के बाद बस का चालक संजीव कुमार उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया था।

पुलिस की पकड़ में आने के बाद इसके लाइसेंस को भी जांचा गया। दस्तावेज नकली निकले हैं। डीएसपी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राहियां हादसे में निजी बस के चालक संजीव कुमार का लाइसेंस फर्जी निकला है। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed