फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur AIIMS senior resident molests female technician in OT

एम्स की ओटी में डॉक्टर की गंदी हरकत: महिला तकनीशियन बोलीं- चिकित्सक ने मुझे बार-बार छुआ, साथ ही की अश्लील हरकत

Sat, 02 Mar 2024 08:05 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 02 Mar 2024 08:05 AM IST
सार

शिकायत मिलने पर एम्स प्रबंधन की ओर से आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे एम्स छोड़ने को कहा गया।

विज्ञापन
Bilaspur AIIMS senior resident molests female technician in OT
ऑपरेशन थियेटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स बिलासपुर में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने ऑपरेशन थियेटर (ओटी) तकनीशियन से छेड़छाड़ कर दी। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को एम्स से निकाल दिया गया है। वहीं, शिकायत मिलने पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ महिला पुलिस थाना में भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन के पद पर तैनात युवती ने मामले की शिकायत पहले एम्स के कार्यकारी निदेशक को दी। शिकायत पर युवती ने बताया है कि एक दिन वह ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजिडेंट ने उसे गंदी नीयत से बार-बार छुआ। साथ ही अश्लील हरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि तकनीशियन की शिकायत मिलने पर एम्स प्रबंधन की ओर से आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे एम्स छोड़ने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी डॉक्टर एम्स छोड़ चुका है। बताते चलें कि जब भी ऐसे संस्थानों में इस तरह की घटनाएं घटित होती है तो आरोपी के प्रेक्टिस प्रमाण पत्र पर एम्स छोड़ने का कारण लिखा जाता है। इसके चलते आरोपी को अन्य संस्थानों में भी नियुक्ति मिलने पर संशय रहता है।

विज्ञापन

उधर, मामले की शिकायत महिला थाना बिलासपुर में वीरवार को पहुंची। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि एम्स बिलासपुर में आए दिन विवाद खड़े होते रहते हैं। पिछले माह एमबीबीएस के एक प्रशिक्षु डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब यह नया विवाद शुरू हो गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर विवेक चहल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed