{"_id":"65534931ea765d184c02b254","slug":"bilaspur-accident-news-two-injured-car-bike-collision-on-kiratpur-manali-four-lane-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Accident: बिलासपुर में फोरलेन पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Accident: बिलासपुर में फोरलेन पर हादसा, कार और बाइक की टक्कर में दो घायल
Tue, 14 Nov 2023 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बाइक गलत लेन में जाती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कार और बाइक की टक्कर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला और बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। इसको लेकर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बाइक गलत लेन में जाती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
इसी बीच वह सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार कार के ऊपर से उछल कर फोरलेन पर जा गिरा। दूसरा व्यक्ति कार के बोनट पर गिर गया। फोरलेन पर गिरे व्यक्ति घायल हो गया। हादसे से कार में सवार महिला को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे का पता चलते ही लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एम्स पहुंचाया। घायलों की पहचान शशि कश्यप पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी चक्कर शिमला और सनी निवासी गांव रघुनाथपुरा बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।