Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur accident: A 100 meter journey robbed an army soldier of years of companionship.

बिलासपुर हादसा: 100 मीटर के सफर ने सेना के जवान से छीन लिए पत्नी, दो बच्चे और भाभी; टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 09 Oct 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh मंगल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं(बिलासपुर)।
मंगल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं(बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 05:00 AM IST
सार

बिलासपुर जिले में बरठीं क्षेत्र के पास भल्लू में हुए हादसे में सेना के जवान के परिवार के चार सदस्यों की मौत ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। 

विज्ञापन
Bilaspur accident: A 100 meter journey robbed an army soldier of years of companionship.
फगोग श्मशान घाट पर परिजनों के साथ बैठा शौर्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बरठीं क्षेत्र के पास भल्लू में हुए हादसे में सेना के जवान के परिवार के चार सदस्यों की मौत ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। हादसे ने जहां एक पिता से दोनों बच्चे छीन लिए, वहीं, दो बच्चों से उनकी मां भी छीन ली। बरठीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद गांव फगोग में जैसे ही शव पहुंचे, सन्नाटा छा गया। ढाई घंटे बाद अंतिम विदाई दी गई। हादसे में फगोग गांव की अंजना कुमारी पत्नी विपिन कुमार, उनके दो बेटे नक्श (7) और आरव (4), विपिन के भाई राजकुमार की पत्नी कमलेश कुमारी की मौत हो गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bilaspur Bus Accident: बस की सीट के नीचे से भाई-बहन परिजनों को लगा रहे थे आवाज, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाले

विज्ञापन
Trending Videos

पारिवारिक समारोह में लाैट रहा था परिवार, तभी हुआ हादसा
सभी रिश्तेदारी में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दोनों का मायका एक ही गांव में है। वहीं एक समारोह में शिरकत करने गई थीं। अंजना के पति सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। अंजना के पति विपिन कुमार और कमलेश के पति राजकुमार हादसे के समय काम पर थे। दोनों का कहना है कि उन्होंने कहा था कि वो घर जाने के लिए टैक्सी किराये पर ले लें। अगर उनके परिवार वाले टैक्सी में लौट आते तो शायद यह हादसा टल जाता। महिलाओं ने जिद की थी कि वह बस से ही जाएंगी। 

विज्ञापन

नन्हें शौर्य ने सबको रुला दिया
बुधवार को जब एक ही परिवार की चार अर्थियां एक साथ उठीं, तो बरठीं, फगोग, और आसपास के गांवों का माहौल गमगीन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में राजकुमार के दोनों बच्चे शौर्य और आयुषी दोनों जख्मी हुए हैं। उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई। आठ वर्षीय शौर्य जख्मी हुआ था। जब वह अस्पताल से घर पहुंचा, तो वहां सैकड़ों लोगों का हुजूम था। घर में चार शवों के सामने वह नन्हा बच्चा स्तब्ध खड़ा था। परिवार के चारों सदस्यों के अंतिम संस्कार में शौर्य ने अपने हाथों से मां, ताई और दोनों भाइयों को मुखाग्नि दी। जब उसने चिताओं को आग दी, तो हर आंख नम थी। अंजना कुमारी के साथ छोटे बेटे आरव की चिता सजाई गई, जबकि बड़े बेटे नक्श और ताई कमलेश की चिता अलग सजाई गई थी। शौर्य ने सभी को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

सेना के जवान विपिन के लिए टूटी दुनिया
परिवार का बड़ा बेटा विपिन भारतीय सेना में तैनात है। जैसे ही हादसे की खबर उसे मिली, वह रातोंरात बरठीं अस्पताल पहुंच गया। लेकिन वहां जाकर जब उसे सच्चाई का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुबह जब शव घर पहुंचे, तो सैकड़ों लोग उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। विपिन ने कहा कि मेरे बच्चों की कमी अब कभी पूरी नहीं होगी। काश... मेरी पत्नी या भाभी में से कोई एक बच जाती, ताकि परिवार के जो बच्चे हादसे में बचे हैं उनको मां का प्यार मिलता।

पत्नी का शव को देखकर बेसुध हो गए राजकुमार
राजकुमार भी अपनी पत्नी कमलेश के शव को देखकर बेसुध हो गए। दोनों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था। हर कोई उन्हें ढांढस बंधा रहा था, लेकिन कोई शब्द उनके जख्मों पर मरहम नहीं रख पा रहा था। लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतना हृदयविदारक दृश्य पहले कभी नहीं देखा। एक साथ चार अर्थियां, चार चिताएं, और पूरा गांव विलाप में डूबा हुआ। श्मशान में सैकड़ों की भीड़ थी, लेकिन कोई बोल नहीं पा रहा था। बस आंखों से आंसू बह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed