फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bikram Thakur can become new state president of Himachal BJP, read the whole matter

बिक्रम ठाकुर बन सकते हैं हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 30 Nov 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Bikram Thakur can become new state president of Himachal BJP, read the whole matter
उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव की तरह ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी भाजपा हाईकमान राजनीतिक पंडितों को अचंभित कर सकता है। त्रिलोक जंवाल, रणधीर शर्मा, राजीव भारद्वाज, राम सिंह की चर्चाओं के बीच अचानक अब उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आगे आया है।  

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिन पहले उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को दिल्ली बुलाया था। बताया जा रहा है कि नड्डा ने उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सहित सूबे के अन्य राजनीतिक समीकरणों पर बात की है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बिक्रम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी माना कि दो दिन पहले वह नड्डा से दिल्ली में मिले हैं। कई राजनीतिक और सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि मंडी को मुख्यमंत्री पद देने के बाद हाईकमान सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा को सशक्त करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष पद दे सकता है, ताकि मिशन रिपीट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, जसवां परागपुर विस क्षेत्र के विधायक होने के नाते बिक्रम ठाकुर कांगड़ा जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में हाईकमान बीच का रास्ता अपनाकर धूमल, नड्डा, शांता गुटों के प्रभाव को धूमिल कर सकता है। हालिया राजनीतिक परिदृश्य में बिक्रम ठाकुर की निष्ठाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ ज्यादा बढ़ी हैं। 


इसलिए भी बन रहे सियासी समीकरण 
पिछले 7 साल से सतपाल सत्ती के रूप में प्रदेश अध्यक्ष का पद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को मिला था। धूमल के रूप में मुख्यमंत्री पद भी इसी संसदीय क्षेत्र को मिला था, जबकि, मंडी संसदीय क्षेत्र को मुख्यमंत्री पद मिला है। ऐसे में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र बड़े पद से अभी वंचित है जिसकी भरपाई की रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed