फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bikram Singh said thakt Agriculture animal husbandry projects will also run from CM Swavalamban Yojana

बिक्रम सिंह बोले- सीएम स्वावलंबन योजना से कृषि पशुपालन प्रोजेक्ट भी चलेंगे

Wed, 11 Aug 2021 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 07:18 PM IST
सार

मंत्री बिक्रम ठाकुर विधायक विक्रम सिंह जरयाल के नियम 130 में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना पर चर्चा के लिए लाए प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन
Bikram Singh said thakt Agriculture animal husbandry projects will also run from CM Swavalamban Yojana
उद्योग मंत्री बिक्रम सिं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के दायरे में कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के प्रोजेक्ट भी लाए जाएंगे। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों से बैठक करेंगे। भोजनकाल के बाद विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन की कार्यवाही चली। विपक्ष के तीन सदस्यों की गैर मौजूदगी के कारण तीन मसलों को सदन में नहीं उठाया जा सका। 

विज्ञापन


मंत्री बिक्रम ठाकुर विधायक विक्रम सिंह जरयाल के नियम 130 में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना पर चर्चा के लिए लाए प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन साल में योजना के तहत 656 करोड़ की 4,072 इकाइयां स्थापित की गई हैं। योजना से प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10,980 लोगों को रोजगार भी मिला है।
विज्ञापन


इस साल सरकार ने दो हजार नई इकाइयां स्थापित कर पांच हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। विधायक भी अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में अपने क्षेत्रों में लोगों को जानकारी दें। सरकार एक करोड़ तक के ऋण दे रही है। पहली किस्त चुकाने पर सरकार उपदान की किस्त भी साथ ही जारी कर रही है। इससे पहले विधायक होशियार सिंह ने कहा कि सरकार योजना का प्रचार प्रसार करे ताकि  लोगों को योजना के बारे में जानकारी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed