फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big statement of former minister Ramlal Thakur, who is angry with the party, said everything is not going wel

Shimla: पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- सबकुछ ठीक नहीं चल रहा

Mon, 19 Sep 2022 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक के बाद रामलाल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। अगर हाईकमान मेरी जगह किसी अन्य को टिकट देता है तो मैं सहर्ष स्वीकार करूंगा।

विज्ञापन
Big statement of former minister Ramlal Thakur, who is angry with the party, said  everything is not going wel
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में चुनाव लड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं करनी चाहिए। जब-जब मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित हुआ है, वो नेता चुनाव हार गए। पिछली बार जब मंडी में राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था तो कांग्रेस सत्ता में नहीं आई। इसी तरह भाजपा की ओर से बनाए गए मुख्यमंत्री चेहरा प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में काम करना चाहिए। गुटबाजी को छोड़कर सभी को पार्टी के अस्तित्व व मजबूती के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन


सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक के बाद रामलाल ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। अगर हाईकमान मेरी जगह किसी अन्य को टिकट देता है तो मैं सहर्ष स्वीकार करूंगा। रामलाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जो भी मुझे गलत लगा, उस संबंध में हाईकमान को अवगत करवा दिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा राजस्थान के चिंतन शिविर में हुए फैसले के तहत दिया गया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारियों की फौज खड़ी करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब 38-40 उपाध्यक्ष व 45 महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यह परंपरा ठीक नहीं है। पहले चार-पांच उपाध्यक्ष व महासचिव होते थे। अब हर गली में ये पद दे दिए हैं। कोई भी नेता दिल्ली जाता है और वहां से अपने समर्थकों की नियुक्ति करवा आता है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पहले नेताओं का आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जाना चाहिए। ऐसे लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को टिकट नहीं देना चाहिए। रामलाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष के समय बिलासपुर की कार्यकारिणी के आकार को छोटा कर दिया गया। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी बहाल करने की मांग पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी के समक्ष रखी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा में जल्द होंगी बैठकें
रामलाल ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रबंधन कमेटी की 40 विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें हो चुकी हैं। ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा में जल्द इन बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, कुलदीप पठानिया, अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed