हिमाचल: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदे चार युवक, तीन की मौत, एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल क हमीरपुर जिले के भोटा में घर से काम पर निकले चार युवकों को बुधवार सुबह सात बजे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
चौथा घायल युवक भी भोटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। ये सभी बिहार के हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया और भोटा पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जा रहा है कि ये चारों युवक मोरसू से सलौणी की तरफ आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मोरसू गांव का ही चालक रविंद्र कुमार ट्रक को चला रहा था। मृतकों की पहचान उमेश कुमार यादव (26), राजीव कुमार (22) और दीपक कुमार (23) के रूप में हुई है।
घायल सुरेंद्र यादव (35) अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बिहार के रहने वाले हैं सभी
मृतकों की पहचान उमेश कुमार यादव (26) पुत्र कुलानंद यादव गांव व डाकघर मिरदोल तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार, राजीव कुमार (22) पुत्र योगधर गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार और दीपक कुमार (23) पुत्र केलूराम गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार के रूप में हुई है। सुरेंद्र यादव (35) पुत्र उदय चंद गांव व डाकघर नाथपुर तहसील व थाना नरपतगंज जिला अररिया बिहार घायल है।