फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big road accident averted in kullu of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क से नीचे लटक गई टेंपो ट्रैवलर

Thu, 15 Jul 2021 06:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Jul 2021 06:32 PM IST
सार

चालक ने पर्यटकों की जान बचाने के लिए ट्रैवलर को पहाड़ी की तरफ मोड़ा, लेकिन गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क की दूसरी ओर आ पहुंची। गनीमत रही कि ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की।

विज्ञापन
Big road accident averted in kullu of Himachal Pradesh
पर्यटकों से भरी ट्रेवलर हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर जलोडा के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से बच गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। गुड़गांव के दस पर्यटक जलोड़ी दर्रा से बंजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


चालक ने पर्यटकों की जान बचाने के लिए ट्रैवलर को पहाड़ी की तरफ मोड़ा, लेकिन गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क की दूसरी ओर आ पहुंची। गनीमत रही कि ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में नहीं लुढ़की। इस हादसे में चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल बंजार लाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। डीएसपी बंजार बिनी मिंहास ने कहा कि सोझा के जलोडा के पास पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 53 वर्षीय चालक रिजवान पुत्र मुन्ना दिल्ली को हल्की चोटें आई हैं। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed