फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big decision on recruitment in education institute in himachal.

बड़ा फैसला: शिक्षण संस्थानों में अब ऐसे होंगी भर्तियां

Mon, 19 Oct 2015 08:59 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
Big decision on recruitment in education institute in himachal.

हिमाचल के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में अब इंस्टीच्यूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) अपनी मर्जी से संस्थानों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं कर सकेगी। प्रदेश सरकार ने तकनीकी संस्थानों की भर्ती नीति में संशोधन किया है। इसके तहत अब किसी भी रिक्त पद को भरने के लिए आईएमसी को सरकार से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन


प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा की ओर से तीन अक्तूबर को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आईएमसी कमेटी गठित है। पहले यह कमेटी रिक्त और जरूरत के मुताबिक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ को छात्र कल्याण निधि के माध्यम से पीरियड आधार पर रखने के लिए स्वतंत्र थी। किसी भी पद को भरने के लिए सरकार की अनुमति नहीं लेनी पड़ती थी।

विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना

Big decision on recruitment in education institute in himachal.

अब सरकार की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक आईएमसी अपने स्तर पर बिना सरकार की अनुमति के भर्ती नहीं कर सकती है। तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने प्रधान सचिव की ओर से जारी अधिसूचना की पुष्टि की कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में गठित आईएमसी अब अपने स्तर पर कोई भी भर्ती नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नई पॉलिसी में आईएमसी के माध्यम से होनी वाली भर्ती पर रोक लगाई है।

तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन संस्थान

104 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
15 पॉलीटेक्निक कॉलेज
4 इंजीनियरिंग कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed