फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big decision of Electricity Board bod: Junior teammates will become teammates in three years, not four

बिजली बोर्ड बीओडी का बड़ा फैसला: जूनियर टीमेट अब चार नहीं, तीन वर्ष में बन जाएंगे टीमेट

Wed, 16 Feb 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Feb 2022 10:34 AM IST
सार

राज्य बिजली बोर्ड में जूनियर टीमेट अब चार वर्ष की जगह तीन वर्ष में टीमेट बन जाएंगे। राज्य सचिवालय में हुई बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों जो अनुबंध नीति में बदलाव किया है, उसके तहत ही बोर्ड ने नियमित जूनियर टीमेट को तीन वर्ष बाद टीमेट बनाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
Big decision of Electricity Board bod: Junior teammates will become teammates in three years, not four
राज्य बिजली बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य बिजली बोर्ड में जूनियर टीमेट अब चार वर्ष की जगह तीन वर्ष में टीमेट बन जाएंगे। राज्य सचिवालय में हुई बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों जो अनुबंध नीति में बदलाव किया है, उसके तहत ही बोर्ड ने नियमित जूनियर टीमेट को तीन वर्ष बाद टीमेट बनाने का निर्णय लिया है। दिसंबर 2023 तक 1398 जूनियर टीमेट अब टीमेट बन सकेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक माह में 60 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया है। प्रदेश के किसी क्षेत्रों में अगर दो या तीन माह बाद बिजली बिल आते हैं तो ऐसे उपभोक्ताओं को दो माह बाद बिल आने पर 120 यूनिट और तीन माह बाद बिल आने पर 180 यूनिट तक बिजली सप्लाई निशुल्क मिलेगी।

विज्ञापन


पहली मार्च से सुविधा शुरू होगी। अप्रैल में 60 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के बिल नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की दृष्टि से यह फैसला नहीं लिया गया है। कोरोना संकट में आम जनता को लाभ देने के लिए यह कदम हिमाचल सरकार ने उठाया है। 125 यूनिट तक एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल आएगा। 11 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा। 38 हजार सिंचाई उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने बिजली दर 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट कर दी है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बिजली दरें घटाने से 80 करोड़ रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed