फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big decision: Money in Inactive accounts for 10 years in the post offices will be transfered

बड़ा फैसला: डाकघरों में 10 सालों से निष्क्रिय खातों का पैसा इस निधि में डाला जाएगा

Fri, 31 Jan 2020 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Big decision: Money in Inactive accounts for 10 years in the post offices will be transfered
फाइल फोटो

डाकघरों में 12000 निष्क्रिय पड़े खातों के धन को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा किया जाएगा, जिसकी तैयारी डाक विभाग ने कर ली है। डाक विभाग के मंडी मंडल में 12000 ऐसे निष्क्रिय खाते हैं, इनमें पिछले दस सालों से किसी प्रकार का लेन-देन नहीं हुआ और न ही खाताधारकों ने इन खातों को चलाने में किसी प्रकार की दिलचस्पी दिखाई है।   खाते खोलने के बाद इसमें पड़ी राशि पर किसी ने दावा नहीं किया है।

विज्ञापन


डाक विभाग ने विभागीय वेबसाइट पर ऐसे खातों का विवरण भी डाल दिया है। हालांकि, निष्क्रिय खाताधारकों को विभाग एक मौका दे रहा है। जमाकर्ता अपने संबंधित प्रधान डाकघर मंडी, सुंदरनगर टाउनशिप, कुल्लू, केलांग में अपनी पासबुक और दस्तावेज (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता प्रमाण पत्र इत्यादि ) के साथ आकर अपनी लंबित पड़ी राशि का भुगतान प्राप्त कर सकता है अन्यथा इस राशि को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा किया जाएगा। यह राशि लाखों में है।
विज्ञापन


मंडी डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक आरके चौधरी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से डाकघरों, बैंक आदि के साथ जमाकर्ताओं के बेदावा पड़े धन को प्रबंधन के लिए नियमों के तहत वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि नियम, 2016 में अधिसूचित किया है। इन नियमों के अनुसार ऐसे खाते जिसमें राशि बकाया है, 10 वर्षों से अधिक अवधि से निष्क्रिय या गैर संचालित हैं, उन खातों की राशि वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि में जमा होगी। मंडी मंडल में 12000 से अधिक निष्क्रिय खाते हैं। मंडी डाक मंडल के सभी उप डाकघरों और प्रधान डाकघरों के नोटिस बोर्ड पर यह सूची लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed