{"_id":"64d7a19e71cf70bb8a0cbc38","slug":"big-boulders-suddenly-started-falling-from-the-hill-in-thachi-s-gehru-nala-kullu-people-saved-their-lives-by-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थाची के गेहरु नाला में पहाड़ी से अचानक गिरने लगीं चट्टानें, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थाची के गेहरु नाला में पहाड़ी से अचानक गिरने लगीं चट्टानें, लोगों ने भागकर बचाई जान
Sat, 12 Aug 2023 08:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Aug 2023 08:43 PM IST
सार
थाची के बसान के समीप लुहरी गांव के गेहरु नाला में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। नाले में लगातार बाढ़ आने से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
थाची के गेहरु नाला में पहाड़ी से अचानक गिरने लगीं चट्टानें
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में थाची के बसान के समीप लुहरी गांव के गेहरु नाला में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। नाले में लगातार बाढ़ आने से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है और अनेक सेब के बगीचे बहने की कगार पर है। शनिवार को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से लोगों में दहशत का माहौल रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहाड़ी से गिरती चट्टानों के बीच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, चट्टानें गिरने से थलौट-चलोट सड़क भी बंद हो गई है।
विज्ञापन
इस सड़क पर करीब 20 दिनों से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप है। क्षेत्र में सेब की फसल को समय पर मंडियों तक पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बागवानों को अपना सेब वाया थाची होकर सब्जी मंडी पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दामोदर दास, प्रकाश और गीतानंद ने बताया कि गेहरु नाला लुहरी गांव से निकलता है। नाले में बाढ़ आने से दो मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि जल्द मकान खाली करवाएं जाए और मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।
विज्ञापन