फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big Accident in Himachal Rampur, state vice president of INTUC collided with car and bike

Road Accident: हिमाचल के रामपुर में कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Tue, 14 Mar 2023 07:05 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Mar 2023 07:05 PM IST
सार

 प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत पीजी कॉलेज के गेट के पास सोमवार देर रात एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने शिमला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Big Accident in Himachal Rampur, state vice president of INTUC collided with car and bike
कार और बाइक को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पुलिस थाना रामपुर के तहत पीजी कॉलेज के गेट के पास सोमवार देर रात एक कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने शिमला ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11:45 बजे कॉलेज गेट रामपुर के पास ड्यूक बाइक नंबर एचपी 06बी-3768 और कार नंबर एचपी 06बी-0013 की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में सतपाल (23), पुत्र स्वर्गीय ताकू राम, निवासी वार्ड नंबर दो चूहाबाग, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला और आर्यन (18) पुत्र संगत राम, निवासी किरटी, तहसील कुमारसैन जिला शिमला की मौत हो गई। उधर, हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि कार चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed