फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhutan Tourist Bus Accident at Bilaspur, 43 Injured.

विदेशी पर्यटकों से भरी बस लुढ़की, 43 घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhutan Tourist Bus Accident at Bilaspur, 43 Injured.

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर बिलासपुर के स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर बनेर शिव मंदिर के पास शनिवार को विदेशी पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस सड़क से लुढ़क गई। हादसे में करीब 43 पर्यटक घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


40 घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि तीन गंभीर घायलों को एफआरयू नालागढ़ रैफर कर दिया गया है। सभी पर्यटक भूटान देश के रहने वाले हैं। उधर, सूचना मिलते ही उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर व एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू सहित तहसीलदार स्वारघाट जसपाल व डीएसपी श्री नयना देवी जी हैडक्वार्टर बलदेव दत्त भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे विदेशी पर्यटकों से भरी बस यूपी-62टी-4647 मणिकर्ण से चंडीगढ़ जा रही थी कि अचानक गंभरपुल से स्वारघाट की चढ़ाई पर बनेर के शिव मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पीछे हट गई तथा सड़क से  करीब 20 फीट नीचे लुढ़क गई। बस दो पलटे खाने के लिए एक चीढ़ के पेड़ से अटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने स्थानीय लोगों व वाहन चालकों की सहायता से बस में फंसे सभी पर्यटकों को बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी गाडिय़ों के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।

उधर, एफआरयू नालागढ़ व क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से एक-एक 108 एंबुलेंस हादसे के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गई। पीएचसी स्वारघाट में एक ही डॉक्टर होने के बावजूद सभी घायलों को अस्पताल के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार देने में पूरी सहायता प्रदान की।


प्रशासन की ओर से घायल पर्यटकों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था वन विभाग के स्वारघाट स्थित विश्राम गृह में कर दी गई है। जरूरत के मुताबिक पर्यटकों को फौरी राहत भी प्रदान कर दी जाएगी -जसपाल, तहसीलदार स्वारघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed