फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhupesh who climbed spiti valley of himachal in eight days.

यूपी के लाल ने हिमाचल में कर दिखाया कमाल

Sat, 24 Oct 2015 12:33 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh who climbed spiti valley of himachal in eight days.

यूपी के बुलंदशहर के पर्वतारोही भूपेश ने महज आठ दिन में हिमाचल की स्पीति वैली में स्थिति 6180 मीटर ऊंची चोटी फतह कर उसे पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का नाम दिया है। उनके इस प्रस्ताव पर सर्वे ऑफ इंडिया तीस दिन में अपनी रिपोर्ट देगी जिस पर चोटी का नामकरण ‘माउंट कलाम’के रूप में कर दिया जाएगा। इस वैली में पहली बार किसी पर्वतारोही ने यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के डीएम कॉलोनी निवासी भूपेश कुमार पुत्र डॉ. मोमराज सिंह के इस अभियान में साथ रहे नोएडा के अर्जुन वाजपेयी। भूपेश ने बताया कि उन्होंने ने 6 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक का प्लान बनाया और 14 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे चोटी पर तिरंगा फहरा दिया।

विज्ञापन

0 डिग्री तापमान में 29 किमी ग्लेशियर का सफर तय किया

Bhupesh who climbed spiti valley of himachal in eight days.

आठ अक्तूबर से न्यूनतम 10 डिग्री के बीच भूपेश और अर्जुन ने 29 किमी के ग्लेशियर का सफर तय किया, जो 11 को पूरा हुआ। इसके बाद 4800 मीटर की ऊंचाई पर बेस कैम्प और फिर 5700 मीटर की ऊंचाई पर सबमिट कैंप लगाया गया। भूपेश ने दावा किया कि पहली बार किसी पर्वतारोही द्वारा इस चोटी को फतह किया गया। इससे पहले भारत समेत तमाम देशों के पर्वतारोही इसे फतह करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन नाकाम रहे हैं।

गौरतलब है कि भूपेश इससे पहले भागीरथी 2, माउंट शिवलिंग, माउंट मैंथोसा, नंदाभनार, थेलू, फ्रेंडशिप पीक, खांग शिरिंग, छेतीघार आदि चोटियों को फतह कर चुके हैं। इसके अलावा भूपेश रोहतांग से कैलांग होते हुए कारगिल तक 150 किमी का पैदल ट्रैक महज 35 दिन में पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed