{"_id":"34b2974d521b7dc92d69a98f503b35ed","slug":"bhupesh-become-the-himachal-first-professional-fighter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पहले प्रोफेशनल फाइटर बनेंगे भूपेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पहले प्रोफेशनल फाइटर बनेंगे भूपेश
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर भूपेश अप्रैल 2016 में मुंबई में होने वाली अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। यह पहला मौका है जब मास्टर भूपेश प्रोफेशनल फाइट में भाग लेंगे और प्रदेश के पहले प्रोफेशनल फाइटर बनेंगे।
विज्ञापन
अभी तक मास्टर भूपेश के नाम बहुत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। यदि मास्टर भूपेश इस प्रतियोगिता को जीतते हैं तो उन्हें अगस्त में अमेरिका के कैलिर्फोनिया में होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
मास्टर भूपेश ने बताया कि अब वे प्रोफेशनल फाइट ही करेंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए उन्हें मुंबई में ही रहना पड़ेगा।
अभी तक भूपेश रामपुर में कुंग्फु की कक्षाएं ले रहे हैं। भूपेश ने बताया कि अगर मुंबई में जीत मिलती है तो अमेरिका में हिमाचल सहित भारत का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन