फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhartiya Mudra Parishad Photo Gallery in Gaiety Theatre Shimla

Shimla News: पुराने सिक्कों की जुबानी रजवाड़ाशाही की कहानी, मेले में 1200 साल पुराने सिक्के प्रदर्शित

Sun, 29 Oct 2023 11:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

गेयटी के टेवरन हॉल में आयोजित सिक्कों की प्रदर्शनी में सातवाहन वाले और पंचमार्क के सिक्कों के डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bhartiya Mudra Parishad Photo Gallery in Gaiety Theatre Shimla
गेयटी में पुराने सिक्के देखते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के गेयटी थियेटर में चल रहे भारतीय मुद्रा परिषद के मुद्रा मेले में आए पुराने सिक्के लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हजारों साल पुराने यह सिक्के बताते हैं कि रजवाड़ाशाही में किस तरह के सिक्कों का इस्तेमाल होता था। बिना मशीन के आकर्षक डिजाइन में बने इन सिक्कों को देखकर लोग हैरान हैं। मेले में लगे पुराने सिक्कों के स्टॉलों पर जाकर लोगों इनका स्टॉल संचालकों से इतिहास जान रहे हैं।

विज्ञापन


गेयटी के टेवरन हॉल में आयोजित सिक्कों की प्रदर्शनी में सातवाहन वाले और पंचमार्क के सिक्कों के डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। सात वाहन वाले  सिक्के शीशा और तांबे में ढाले गए हैं। इन पर मुख्यत: वृष, गज, सिंह, अश्व, पर्वत, जहाज, चक्र स्वस्तिक, कमल, त्रिरत्न और उज्जैन चिह्न (क्रॉस से जुड़े चार बाल) अंकित हैं।
विज्ञापन


स्टॉल के संचालक प्रेम पीयूष कुमार ने बताया कि यह सिक्के महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा पर बालू छानने वालों को मिले थे। बताया कि यह लगभग 1000 से 1200 साल पुराने हैं। पंचमार्क के सिक्के मौर्यकाल में चलन में थे। कौटिल्य के अर्थशास्त्र में इनके बारे में जानकारी दर्ज है। यह सिक्के धातु के टुकड़ों पर औजारों से प्रहार कर तैयार किए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदर्शनी में संदीप सिंह ने कुशाना सिक्के और जीवन दीप सिंह ने सिक्ख राजाओं के समय के सिक्के प्रदर्शित किए हैं। प्रेम पीयूष कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी लगाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की प्राचीन मुद्राओं के बारे में जागरूक करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed