फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bharatiya Janata Party declared executive of three cells

Himachal BJP: भारतीय जनता पार्टी ने तीन प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को किया घोषित, देखें पूरी सूची

Wed, 14 Feb 2024 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 07:39 PM IST
सार

 व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम में सह संयोजक का कार्यभार मदन शर्मा, पुनीत गौतम, अजय जोशी और प्रदीप सूद को सौंपा है।

विज्ञापन
Bharatiya Janata Party declared executive of three cells
भारतीय जनता पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने तीन प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी की घोषणा की है। इनमें चिकित्सा प्रकोष्ठ, देव समाज प्रकोष्ठ और व्यापार प्रकोष्ठ शामिल हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक गोविंद ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम में सह संयोजक का कार्यभार मदन शर्मा, पुनीत गौतम, अजय जोशी और प्रदीप सूद को सौंपा है। इस प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कांगड़ा से रमेश चंद, नूरपुर से निखिल महाजन, देहरा से सुनील बंसल, लाहौल स्पीति से सोहन सिंह, कुल्लू से गोपाल बधवा, मंडी से दिनेश चंदेल, सुंदरनगर से रूबी खरबंदा, हमीरपुर से सुशील सोनी और ऊना से प्रमोद कुमार शर्मा होंगे। देव समाज प्रकोष्ठ के संयोजक ने बताया की इस प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जयचंद ठाकुर होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, भवानी शंकर, मनोहर लाल शर्मा, टेकचंद, राजेश शर्मा, अनुज पंडित, रुपेश शर्मा, सुनील शर्मा, रवि शंकर सूद और स्वर्ण कौर होंगे। जिला संयोजक और सह संयोजकों में जिला बिलासपुर के संयोजक पंडित देवानंद, सह संयोजक नरेंद्र पंडित, रूप लाल, जिला चंबा के लोकिंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, देहरा के नरेश कुमार, कमल पंडित, अनीश पंडित, हमीरपुर के रजनीश शर्मा, कुल्लू के मकर ध्वज शर्मा, लुदर चंद, कुबेर दत्त शर्मा, कांगड़ा के सत्येंद्र गौतम, संजीव गोस्वामी, पवन शास्त्री, किन्नौर के हरबंस नेगी, लाहौल के सुरेंद्र ठाकुर, अजीत पाल, महासू के दया राम शर्मा, नवीन कुमार और कमल सिंह नियुक्त किए गए हैं। मंडी के गोपाल कपूर, खीरामनी, भूप सिंह, नूरपुर के महंत स्वतंत्र पाल, करुणा उपाध्याय, रमेश दत्त, पालमपुर के राम रतन शर्म, सुभाष धीमान, पंडित संजय शर्मा, सुंदरनगर के नंद लाल, हरि कृष्ण, मुकेश लखनपाल, सोलन के देवेंद्र कुमार उपाध्याय, हेमदील शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, सिरमौर रणजीत सिंह, अमर सिंह चिंटा, विपिन कुमार, शिमला के योगेश्वर दत्त शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश शर्मा, ऊना जय देव तिवारी, पंडित अजय शर्मा और संदीप कालिया हैं।
विज्ञापन


चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश सह संयोजक सुरेंद्र सिंह परमार होंगे। प्रदेश सदस्य डॉ. सुरेंद्र सिंह परमार, डॉ. राजकुमार चौधरी, प्रवीण शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ नरेंद्र मोदगिल, विनोद शर्मा, डॉ. सुदर्शन शर्मा, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. हर्ष मल्होत्रा और डॉ. रोहित ठाकुर होंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, जिला संयोजकों, सह संयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed