फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bharat bandh Kisan agitation: Bus service in Himachal smooth, Delhi-Chandigarh routes affected

किसान आंदोलन: हिमाचल में भी बंद का असर, बाहरी राज्यों के बस रूट प्रभावित

Tue, 08 Dec 2020 09:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Dec 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
bharat bandh Kisan agitation: Bus service in Himachal smooth, Delhi-Chandigarh routes affected
शिमला पहुंचे पंजाब के किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों की ओर से मंगलवार को भारत बंद का एलान किए जाने का असर हिमाचल में भी देखने को मिलेगा। किसान के समर्थन में बद्दी, ठियोग में चक्का जाम और प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन होंगे जबकि पावंटा में बाजार बंद रहेगा। बसों को नुकसान न पहुंचे इसके चलते परिवहन निगम ने धर्मशाला, कांगड़ा, ऊना से चंडीगढ़ के लिए बसें न भेजने का फैसला लिया है।   शिमला से चंडीगढ़ के लिए 7 बसे जाएगी। स्थिति खराब होती है तो यह चंडीगढ़ न जाकर परवाणू से वापस आएगी।  प्रदेश में लोकल और लांगरूट में निगम की बसें चलती रहेगी। प्राईवेट बस ऑपरेटरों व चालक परिचालक आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। इन्होंने बस सेवा जारी रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली को पिछले 12 दिनों से परिवहन निगम की बस सेवा बंद है। बद्दी-ठियोग में चक्का जाम किया जाएगा, पांवटा में बाजार बंद रहेंगे। मंडी जिले में निजी बस ऑपरेटर 75 प्रतिशत बसें नहीं चलाएंगे। मंडी, नेरचौक, सुंदरनगर, सरकाघाट, धर्मपुर आदि के बाजार खुले रहेंगे। टैक्सियां और ट्रक भी चलते रहेंगे। कुल्लू में टक्सियां और ट्रक नहीं चलेंगे, संगठन धरना प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल किसान सभा, सीआईटीयू, कांग्रेेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेेस, एनएसयूआई समेत कई संगठन सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन


कुल्ल और मनाली टैक्सी और ट्रक यूनियन सेवाएं बंद रखेंगे। टैक्सी यूनियन मनाली सहित कुल्लू में भी टैक्सियां नहीं चलेंगे। ट्रक यूनियन की सेवाएं भी लोगों को नहीं मिलेगी। ऊना में बसें चलेंगी, टैक्सियां बंद रहेंगी। बाजार खुले रहेंगे। बिलासपुर और चंबा में किसान आंदोलन को लेकर कोई भी प्रभाव नहीं रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें खुली रहेंगी जबकि टैक्सी चालक और ट्रक एसोसिएशन ने भी कामकाज हर दिन तरह जारी रखने का फैसला लिया है। शिमला में व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के आसार है। हमीरपुर में भारत बंद का ज्यादा असर नहीं होगा। उधर, कांग्रेस और वामपंथी संगठनों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश में भारत बंद में उनकी दल पूरी सहयोग करेगा। दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली भी गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, सड़कों पर मुस्तैद आलाधिकारी 

 तीन कृषि बिलों को वापस लेने को लेकर दिल्ली को घेरकर बैठे किसान संगठनों की मांग पर मंगलवार को हिमाचल समेत पूरे भारत में बंद की घोषणा की गई है। भारत बंद के एलान को देखते हुए हिमाचल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। सोमवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी संजय कुंडू ने सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों को भी सड़कों पर डटे रहने के लिए कहा गया है। साथ ही जिलों की बटालियनों के कमांडेंट से संपर्क में रहने और जरूरत अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।

यह भी कहा है कि यदि कोई जबरदस्ती किसी को बंद में शामिल होने के लिए दबाव बनाए या कानून व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करे तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। स्वेच्छा से होने वाले किसी बंद पर पुलिस की कोई भूमिका नहीं रहेगी। बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगती सीमाओं पर किसान यूनियनों के एक्टिव होने की संभावना को देखते हुए पहले ही अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अशोक तिवारी ने बताया कि डीजीपी ने प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed