फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bharat bandh effect in the interstate border area of himachal

भारत बंद: पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में न बसें चलीं, न दुकानें खुलीं

Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना/शिमला Updated Wed, 11 Apr 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh effect in the interstate border area of himachal

आरक्षण के खिलाफ भारत बंद का हिमाचल में मिला-जुला असर रहा। सबसे ज्यादा असर पड़ोसी राज्यों से सटे इलाकों में दिखा। मंगलवार को ऊना जिले में दिनभर निजी बसें खड़ी रहीं। सरकारी बसें भी इक्का-दुक्का ही चलीं। 

विज्ञापन


विरोध में पूरे जिले के अधिकतर बाजार बंद रहे। निजी क्लीनिक और हलवाइयों की दुकानें ही खुली रहीं। कई जगह कुछ देर के लिए चक्का जाम भी हुए। हालांकि शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, कुल्लू समेत बड़े शहर खुले रहे। 

विज्ञापन

यहां भी हुआ प्रदर्शन

bharat bandh effect in the interstate border area of himachal

कांगड़ा, ऊना और शिमला में रेल यातायात भी सुचारु रहा। सूबे में कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। जिला बिलासपुर में व्यापार मंडल की अगवाई में दुकानदारों ने स्वारघाट बाजार को बंद रखा। 

व्यापारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकाल जातिगत आरक्षण को खत्म करने के लिए जोरदार नारेबाजी भी की। हमीरपुर में सलौणी, कांगड़ा के परागपुर कस्बे को छोड़कर सभी जगह दुकानें खुली रहीं। 

सिरमौर जिले के राजगढ़, नौहराधार और संगड़ाह में बाजार बंद रहे, जबकि पांवटा और नाहन बाजार खुले रहे। जिला मुख्यालयों में विभिन्न संगठनों ने जिला प्रशासन के माध्यम से आरक्षण के खिलाफ ज्ञापन भेजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed