फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhanupalli-Bilaspur-Bari Railway Line: Work on laying the rail track will start in September, will be complete

भानुपल्ली-बिलासपुर रेललाइन: सितंबर में शुरू होगा रेल ट्रैक बिछाने का काम, नौ माह में हो जाएगा पूरा

Sat, 13 Jul 2024 08:12 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Jul 2024 08:12 AM IST
सार

 भानुपल्ली से नयनादेवी के पहाड़पुर तक के 24 किलोमीटर के पहले चरण में ट्रैक बिछाने का कार्य सितंबर में शुरू हो जाएगा। वहीं इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ माह का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Bhanupalli-Bilaspur-Bari Railway Line: Work on laying the rail track will start in September, will be complete
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के पहले 30 किलोमीटर में ट्रैक बिछाने के लिए रेल विकास निगम ने 84 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है। भानुपल्ली से नयनादेवी के पहाड़पुर तक के 24 किलोमीटर के पहले चरण में ट्रैक बिछाने का कार्य सितंबर में शुरू हो जाएगा। वहीं इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ माह का लक्ष्य रखा गया है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन की टनलों में अत्यंत उच्च आवृत्ति का कम्यूनिकेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 54 करोड़ का खर्च होगा। वहीं सिग्नल और दूरसंचार कार्य का 54 करोड़ रुपये का पहले ही टेंडर रेल विकास निगम ने जारी कर दिया है। रेल लाइन की टनलों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में अगर ट्रेन के लोको पायलट से संपर्क न हो तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया जा सकेगा।

विज्ञापन


उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जीवन राम शर्मा ने बताया कि विभाग टनलों में लीकी वायर बिछाएगा। जो टनल के अंदर कम्युनिकेशन के सिस्टम को दुरुस्त करेगी। इसके अलावा टनलों के अंदर वॉकी टॉकी सेट, इमरजेंसी टेलीफोन, मेंटेनेंस टेलीफोन भी लगाए जाएंगे। पहाड़पुर तक चार स्टेशनों भानुपल्ली, थलू, धरोट और पहाड़पुर स्टेशन का काम भी ट्रैक बिछाने तक पूरा किया जाएगा। अन्य ट्रैक की तरह इस ट्रैक पर ग्लूड ज्वाइंट की जगह मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (एमएसडीएसी) अत्याधुनिक तकनीक इस्तेमाल होगी। इस ट्रैक पर ट्रेन की 110 किमी प्रति घंटे की गति होगी। टनलों के अंदर 100 मीटर बाद सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाएंगे। वहीं 70 मीटर की दूरी पर पीए सिस्टम स्पीकर लगेंगे। 
विज्ञापन



भानुपल्ली से पहाड़पुर तक ट्रैक बिछाने के लिए 84 करोड़ का टेंडर खोल दिया है। इसकी अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। ट्रैक बिछाने का कार्य बरसात के बाद शुरू कर दिया जाएगा। भानुपल्ली से पहाड़पुर तक तीन ब्लॉक स्टेशन और चार स्टेशन हैं।-अशफाक हुसैन अंसारी, संयुक्त महाप्रबंधक, आरवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed