फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhanupalli-Beri Rail Project: Successful Breakthrough of Escape Tunnel

भानुपल्ली-बेरी रेल परियोजना: एस्केप टनल का हुआ सफल ब्रेकथ्रू, प्रोजेक्ट निदेशक भी रहे माैजूद

Mon, 02 Mar 2026 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 08:01 PM IST
सार

 रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Bhanupalli-Beri Rail Project: Successful Breakthrough of Escape Tunnel
स्केप टनल का सफल हुआ ब्रेकथ्रू - फोटो : संवाद

विस्तार

महत्वाकांक्षी भानुपल्ली-बैरी रेल परियोजना के तहत सोमवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। रेल विकास निगम लिमिटेड के पैकेज नंबर-3 में एस्केप टनल ईटी-7 को ईटी-8 से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। यह कार्य निर्माण कंपनी मैक्स इंफ्रा की ओर से पूरा किया गया। करीब 6.5 किलोमीटर लंबी इस टनल में से लगभग 750 मीटर हिस्से का सफल आर-पार मिलान किया गया, जिसे परियोजना की प्रगति में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। टनल ब्रेकथ्रू के उपलक्ष्य में परियोजना स्थल पर विधिवत फीता काटकर पूजा की गई, जिसका नेतृत्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने किया।

विज्ञापन



कार्यक्रम के दौरान कामगारों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितेश जायसवाल ने कहा कि पूरी आरवीएनएल की टीम, मैक्स की टीम और पीएमसी की टीम इसके लिए बधाई की पात्र है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विक्रम सिंह चौहान, जनरल मैनेजर मुरलीधर राव, प्रोजेक्ट सेफ्टी मैनेजर आलोक रोशन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed