{"_id":"6549d86221559561e109fcaa","slug":"bhanupalli-barry-railline-construction-work-will-start-from-vamta-this-month-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhanupalli Barry RailLine: वामटा से इसी माह शुरू होगा निर्माण कार्य, तीन किलोमीटर लंबे दो वायडक्ट बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhanupalli Barry RailLine: वामटा से इसी माह शुरू होगा निर्माण कार्य, तीन किलोमीटर लंबे दो वायडक्ट बनेंगे
Tue, 07 Nov 2023 11:56 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:56 AM IST
सार
कंपनी की इस लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। वहीं, वायडक्ट का निर्माण बामटा की ओर से शुरू किया जाएगा। जो मंडी भराड़ी में सुरंग नंबर-16 के पास पूरा होगा।
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के तीसरे चरण का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होगा। मंडी भराड़ी तक तीन किलो मीटर लंबे दो वायडक्ट बनेंगे। वायडक्टों के निर्माण के लिए मशीनरी और सामग्री पहुंचना शुरू हो गई है। निर्माण के लिए अधिकृत कंपनी ने बामटा में मिक्सर प्लांट शुरू करने के बाद सोमवार को अपनी लैब का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। कंपनी की इस लैब में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी। वहीं, वायडक्ट का निर्माण बामटा की ओर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
जो मंडी भराड़ी में सुरंग नंबर-16 के पास पूरा होगा। बामटा में पेड़ कटान का कार्य भी पूरा करने लिया गया है। जबकि कंपनी ने अप्रोच रोड बनाने के साथ पिलर बिंदु भी चिन्हित कर दिए हैं। कंपनी अधिकारियों के अनुसार साइट पर इसी माह निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंडी-भराड़ी से बामटा तक तीन किलोमीटर लंबे दो वायडक्टों का निर्माण किया जाना है। रेल लाइन का यह हिस्सा गोबिंद सागर झील के ऊपर है। इसलिए यहां वायडक्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसका निर्माण कार्य एचजी इंफ्रा कंपनी को रेल विकास निगम ने 466 करोड़ रुपये में आवंटित किया है।
विज्ञापन