{"_id":"ade5c921798af83da3158a1fb16363e7","slug":"bhaiya-dooj-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूजः उपहार देकर बहनों ने निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूजः उपहार देकर बहनों ने निभाई परंपरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
भाई और बहन के आपसी स्नेह का प्रतीक भैयादूज शनिवार को राजधानी शिमला में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा करवा और तिलक लगा कर उनकी सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
भैयादूज के मौके पर बहनों ने अपने भाइयों को उपहार भी दिए। राजधानी के स्कूलों में भी भैयादूज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
दीवाली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के अवसर पर भैया दूज का त्योहार मनाया गया।
जमकर उठाया मुफ्त सफर का फायदा
भैयादूज के मौके पर एचआरटीसी की ओर से महिलाओं को निगम की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की गई थी।
शनिवार को महिलाओं ने सुविधा का जम कर फायदा उठाया। एचआरटीसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।