{"_id":"61854f2441369e4dd46252a7","slug":"bhai-dooj-women-will-travel-for-free-in-himachal-transport-corporation-buses-know-the-shubh-muhurat-of-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज: हिमाचल परिवहन निगम की बसों में महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज: हिमाचल परिवहन निगम की बसों में महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Fri, 05 Nov 2021 09:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:05 PM IST
सार
शनिवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। हर साल की तरह यह सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि भाई दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाई दूज के चलते शनिवार को महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में निशुल्क सफर करेंगी। हर साल की तरह यह सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि भाई दूज के दिन महिलाएं अपने भाई को तिलक लगाने घर जाती हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भाई दूज की बधाई
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को भाई दूज की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, जिससे समाज में एकता एवं भ्रातृत्व की भावना सुदृढ़ होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह त्योहार एक ओर भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है, वहीं समाज में प्रेम का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक शुभ मुहूर्त
शनिवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई के माथे पर तिलक लगाने के शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट रहेगी। दिनभर भी इस दिन तिलक लगाया जा सकता है, लेकिन विशेष शुभ मुहूर्त एक बजकर दस मिनट से तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस बीच बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगा सकती हैं। इस दिन सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक पथ परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं को अपने भाई के घर जाने के लिए निशुल्क सफर की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
वहीं हिंदू पंचाग के अनुसार भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है कि भाई दूज के दिन चित्रगुप्त देव की पूजा व कलम दवात की पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ भाई दूज पर यमराज की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन बहने तिलक लगाकर भाई के लिए सुख समृद्घि और लंबी आयु की कामना करती है। तो वहीं भाई भी बहनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस बारे में पंडित सुधीर शर्मा ज्योतिषाचार्य मंडी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाई को तिलक करने का शुभ मुहूूर्त दोपहर एक बजकर दस मिनट से दोपहर तीन बजकर 21 मिनट तक रहेगा। विशेष शुभ मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट की है, लेकिन दिनभर भी भाई को तिलक लगाया जा सकता है। वहीं, कृष्ण चंद, बस अड्डा प्रभारी मंडी ने बताया कि भैयादूज पर्व के चलते शनिवार को सुबह सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक महिलाओं का किराया नि:शुल्क रहेगा।