फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Betrayed in friendship on social media, defrauded of Rs 12.20 lakh

Kullu News: सोशल मीडिया पर दोस्ती में मिला धोखा, ठगे 12.20 लाख

Sun, 24 Sep 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 11:26 AM IST
सार

शातिर ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Betrayed in friendship on social media, defrauded of Rs 12.20 lakh
ठगी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया में दोस्त बने शातिर ने कुल्लू के एक व्यक्ति से 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली है। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।  शिकायत पत्र में पीड़ित ने लिखा कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए एक विदेशी व्यक्ति से हुई थी।

विज्ञापन


इसने खुद को इंग्लैंड का रहने वाला और पेशे से डॉक्टर बताया था। कहा कि वह अपोलो अस्पताल दिल्ली में छह महीने के लिए काम करने के लिए आएगा तथा दिल्ली में ही रहेगा। कुछ दिनों बाद उपरोक्त व्यक्ति ने बताया कि वह भारत आ गया है तथा एटीएम कार्ड खराब होने की बात कही। 
विज्ञापन


इसके बाद शातिर ने मदद के नाम पर पैसे ठगना शुरू किया। अलग-अलग खातों तथा गूगल पे नंबरों पर 12,20,500 रुपये भेजे गए। शातिर ने झांसा भी दिया था कि वह उनके खाते में 25,000 डॉलर भेज रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर ने इंग्लैंड जाकर महंगा गिफ्ट भेजने की भी बात कही थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed