फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bengali actress Sampurna Lahiri want to marry salman khan.

सलमान खान को मान लिया है पति, ये बंगाली एक्ट्रेस करेगी शादी

Sat, 27 Feb 2016 12:11 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
bengali actress Sampurna Lahiri want to marry salman khan.

बंगाली फिल्मों की सुपरस्टार संपूर्णा लहिरी बालीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ शादी करना चाहती हैं। कसौली में फिल्म ‘अंतर्लीन’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान खान से शादी की चाहत को जगजाहिर किया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि वह सलमान खान से इस कद्र प्रभावित हैं कि सल्लू को मन ही मन पति मानती हैं।

विज्ञापन


वहीं बालीवुड फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज अली उनके ड्रीम डायरेक्टर हैं, जिनके साथ काम करने का भी उनका दिली सपना है। अभी तक वह चार बंगला फिल्मों में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी हैं। मार्च में उनकी तीन और फिल्में प्रदर्शित होने जा रही हैं। उनका कहना था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आकर कुछ खोया नहीं, बहुत कुछ पाया ही है।
विज्ञापन

'सलमान के साथ फिल्म में बतौर हीरोइन काम करना चाहती हूं'

bengali actress Sampurna Lahiri want to marry salman khan.

अभिनय के क्षेत्र में आने वालों के लिए एक ही पैगाम देना चाहती हैं कि केवल शौक से ही मत आइये, खूब मेहनत करो और अभिनय की बारीकियों को सीखकर नाम कमाओ। हालांकि अभी तक संपूर्णा को बालीवुड से कोई ऑफर नहीं मिला है। लेकिन वह बालीवुड के दबंग के साथ फिल्म में बतौर हीरोइन काम करना चाहती हैं।

उत्तम कुमार को मानती हैं आदर्श-
बंगाली सुपरस्टार उत्तम कुमार को अपना आदर्श मानने वाली संपूर्णा का कहना है कि उन्हें दुनिया छोड़े कई दशक हो गए हैं। लेकिन उनके अभिनय का जादू आज भी बरकरार है। हैरानी की बात है कि आज भी वे अपने अभिनय के माध्यम से लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। फिल्म अंतर्लीन में वह एक मजबूत किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed