{"_id":"63bbb5edbc226b27602ecbce","slug":"bengal-tiger-in-mini-zoo-at-renuka-ji-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: श्री रेणुकाजी मिनी जू में मई से सुनाई देगी बंगाल टाइगर की दहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: श्री रेणुकाजी मिनी जू में मई से सुनाई देगी बंगाल टाइगर की दहाड़
Mon, 09 Jan 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:07 PM IST
सार
वन्य प्राणी विभाग बंगाल टाइगर को रखने के लिए श्री रेणुकाजी जू में बाड़े (एंक्लोजर) का निर्माण करवाने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन
बंगाल टाइगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिनी जू श्री रेणुकाजी में जल्द ही बंगाल टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। दिल्ली के चिड़ियाघर से मई में यहां बंगाल टाइगर का जोड़ा लाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय जू प्राधिकरण (सीजेडए) की मंजूरी वन्य प्राणी विभाग को पहले ही मिल चुकी है।
विज्ञापन
अब वन्य प्राणी विभाग बंगाल टाइगर को रखने के लिए श्री रेणुकाजी जू में बाड़े (एंक्लोजर) का निर्माण करवाने की प्रक्रिया में जुट गया है। 4500 वर्ग मीटर के दायरे में करीब 1.20 करोड़ रुपये से एक आधुनिक, वातानुकूलित व नए अलग बाड़े का निर्माण किया जाएगा। मार्च तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की टीम भी श्री रेणुकाजी जू का दौरा कर चुकी है। जनवरी में बाड़े के निर्माण के लिए टेंडर होने की उम्मीद है। बाड़ा बनते ही सीजेडए की टीम जू का निरीक्षण करके इसकी समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
मिनी जू रेणुकाजी में टाइगर के बाड़े के निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है। विश्वसनीय एजेंसियों से संपर्क साध लिया गया है। उनसे बात की जा रही है। मार्च तक बाड़े का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अनीता भारद्वाज, कार्यवाहक डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग