फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Benefits of seniority of contract service withdrawn from teachers and non-teachers, hp Education Directorate

Himachal: शिक्षकों और गैर शिक्षकों से वापस लिए गए अनुबंध सेवा की वरिष्ठता के लाभ, निदेशालय ने जारी किए निर्देश

Tue, 08 Apr 2025 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

 प्रदेश में अनुबंध सेवाकाल की वरिष्ठता लेने वाले शिक्षकों और गैरशिक्षकों से सभी लाभ वापस ले लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Benefits of seniority of contract service withdrawn from teachers and non-teachers, hp Education  Directorate
शिक्षकों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में अनुबंध सेवाकाल की वरिष्ठता लेने वाले शिक्षकों और गैरशिक्षकों से सभी लाभ वापस ले लिए गए हैं। सोमवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नियमित होने के बाद ही सभी लाभ देने के निर्देश जारी किए। प्रदेश में सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 लागू होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की तिथि से ही सेवा लाभों के हकदार होंगे। नियमित सेवा के अलावा अन्य सेवा के लिए पहले से दिए गए सेवा लाभ इनसे वापस लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग में कई शिक्षकों और गैर शिक्षकों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता एवं वित्तीय लाभ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सरकार ने अब फैसला लिया है कि उन याचिकाओं के याचिकाकर्ता, जिनका निर्णय सीडब्ल्यूपी संख्या 2004/2017, शीर्षक ताज मोहम्मद बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य है, के साथ-साथ सीडब्ल्यूपी संख्या 629/2023 के अनुरूप किया गया है और जिनकी सेवाओं को 12 दिसंबर 2003 के बाद नियमित किया गया है, वे नियमितीकरण से पहले उनके द्वारा की गई संविदा सेवाओं के लिए वरिष्ठता, वेतन वृद्धि, पदोन्नति आदि जैसे किसी भी लाभ के हकदार नहीं हैं।

विज्ञापन

इन याचिकाकर्ताओं के साथ-साथ गैर याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदनों को खारिज कर दिया गया है। जिन कर्मचारियों को ऐसे कोई लाभ दिए गए हैं, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया जाएगा। अनुबंध सेवाकाल का वित्तीय और वरिष्ठता लाभ नहीं देने का फैसला लेने के बाद से शिक्षा विभाग ने लाभ प्राप्त करने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षकों की सूचियां बनना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed