फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Beheads Cow calf found in Shimla Rohru Himachal Pradesh

पीएम दौरे से पहले गोवंश के मिले अवशेष, 18 दुकानों में तोड़फोड़

Thu, 27 Dec 2018 06:08 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला) Published by: ashok chauhan Updated Thu, 27 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Beheads Cow calf found in Shimla Rohru Himachal Pradesh

जिला शिमला के रोहड़ू बाजार में घर की छत पर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद एक समुदाय की करीब डेढ़ दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पहले बुधवार रात को रेहड़ी-फड़ियों में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक फिर दुकानों को निशाना बनाया। दिन भर बाजार बंद रहा। करीब पांच हजार लोग बाजार में जुटे रहे। माहौल तनावपूर्ण रहा। विरोध में रैली निकाली गई। डीसी शिमला अमित कश्यप ने जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच की बात कही।
विज्ञापन


सुबह करीब 15 पुलिस कर्मी ही घटनास्थल पर मौजूद थे। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के थानों के अलावा शिमला से एक पुलिस बटालियन बुलाई गई। एक सैलून में तोड़फोड़ करते समय पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक सुमदाय के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Beheads Cow calf found in Shimla Rohru Himachal Pradesh

एसडीएम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं। अल्पसंख्यक सुमदाय के लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गोवंश के अवशेष को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। 

गोवंश के अवशेष मिलने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क किनारे करीब एक दर्जन रेहड़ी-फड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वीरवार सुबह लोगों ने नारेबाजी के साथ रैली निकाली। एक मीट की दुकान समेत करीब अठारह दुकानों में तोड़फोड़ की।

 स्थिति बेकाबू हुई तो एडीएम शिमला जीसी नेगी, एएसपी शिमला मनमोहन सिंह, एसडीएम बीआर शर्मा, डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा मौके पर पहुंचे। एक बजे पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। रात के समय बाजार में गश्त बढ़ा दी है। 

रोहड़ू में तनावपूर्ण हालात के बाद सूबे में अलर्ट 

Beheads Cow calf found in Shimla Rohru Himachal Pradesh

रोहड़ू में तनावपूर्ण स्थिति के चलते प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में न सिर्फ गश्त और निगरानी बढ़ाई, बल्कि पुरानी घटनाओं के आधार पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात करने को कहा है।

स्थानीय लोगों से संपर्क कर सोशल मीडिया में किसी भी तरह के सांप्रदायिक या असामाजिक जानकारी या पोस्ट को लेकर भी निगरानी बरतने को कहा है। डीआईजी शिमला रेंज आसिफ जलाल ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed