फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bee bits nine persons

मधुमक्खियों ने 9 लोगों को काटा

Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
bee bits nine persons
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटैहला के गांव क्यारियां में मधुमक्खियों के काटने से 9 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि इन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को गंभीर हालात में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन स्वारघाट के सरकारी अस्पताल में ताला लटका हुआ मिला। परिजनों को सभी घायलों को निजी चिकित्सकों के पास ले जाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त घटना शनिवार शाम के समय थाना स्वारघाट क्षेत्र के क्यारियां गांव में हुई। स्थानीय लोगों देवेंद्र, संजय और हंसराज ने बताया कि जब बच्चे और महिलाएं खेत में काम कर रहे थे तो अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चों और महिलाओं की चीख पुकार सुनकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को भी मधुमक्खियों के झुंड ने काट लिया। मधुमक्खियों के काटने से 9 लोग बेहोश हे गए। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला हुआ मिला। लोगों ने बताया कि प्राथनिक स्वास्थ्य केंद्र में एकमात्र डॉक्टर कुछ दिन पहले आया है। 4 बजे के बाद अक्सर ताला लटका हुआ मिलता है। घायलों को निजी और पंजाब के अस्पतालों या फिर बिलासपुर व नालागढ़ ले जाना पड़ता है। इसकेचलते जान का जोखिम बना रहता है। प्रदेश सरकार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट में दो डॉक्टर तैनात करने चाहिए। ताकि 24 घंटे उपचार मिल सके। परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर भी शिकायत कर दी है। अधर्व ठाकुर (3), निहारिका (12), निधि (18), रजत (22), सुनील (35), ममता (36), वीना (46), निर्मला (40), हंसराज (40) घायल हुए हैं। सभी घायल स्वारघाट कस्बे में निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed