फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Beat officer will investigate like a forensic expert in illicit felling in himachal

चंबा: अवैध कटान में फोरेंसिक विशेषज्ञ की तरह जांच करेंगे बीट अफसर

Wed, 30 Mar 2022 12:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 12:42 PM IST
सार

चंबा जिले के दो बीट अफसरों ने दिल्ली में जाकर साइबर क्राइम और फोरेंसिक पर विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय दस दिवसीय प्रशिक्षण लगाया गया। हिमाचल से इस कार्यशाला में भाग लेने वाले ये दोनों बीट अफसर चंबा जिले के हैं। 

विज्ञापन
Beat officer will investigate like a forensic expert in illicit felling in himachal
अवैध कटान(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग के बीट अफसर अब अवैध कटान और वन्य प्राणी के अवैध शिकार के मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट की तरह जांच करेंगे। इसके लिए चंबा जिले के दो बीट अफसरों ने दिल्ली में जाकर साइबर क्राइम और फोरेंसिक पर विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय दस दिवसीय प्रशिक्षण लगाया गया। हिमाचल से इस कार्यशाला में भाग लेने वाले ये दोनों बीट अफसर चंबा जिले के हैं। बीट अफसर सुनील और जितेंद्र कुमार ने कार्यशाला में भाग लिया।

विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि किस प्रकार अपराधी को पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा फोरेंसिक जांच से जरूरी साक्ष्य जुटाकर घटनास्थल से आरोपी तक कैसे पहुंचा जा सकता है। इसके बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गई। चंबा में प्रदेश में सबसे ज्यादा देवदार के घने जंगल मौजूद हैं। इसके अलावा विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव भी इन जंगलों में विकसित हो रहे हैं। ऐसे में देवदार के अवैध कटान और जंगली जानवरों के शिकार का खतरा भी अधिक रहता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इस कार्यशाला के लिए बीट अफसरों का चयन किया। 
विज्ञापन


वनमंडलाधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि चंबा से दो बीट अफसरों को कार्यशाला के लिए दिल्ली भेजा गया था। भविष्य में जिले के जंगलो में अवैध कटान और अवैध शिकार की जांच में ये बीट अफसर अहम भूमिका निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed