फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Beas Aarti tomorrow near Panchvaktra temple

Shimla News: पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती कल

Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Beas Aarti tomorrow near Panchvaktra temple
मंडी। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मंडी के लोगों से ब्यास आरती में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है। 26 फरवरी को सायंकाल में पंचवक्त्र मंदिर के सामने विशेष तौर पर ब्यास आरती होगी। इसके लिए काशी से पांच पुजारियों को बुलाया गया है। आरती के अलावा यहां पर पूजा भी की जाएगी।
विज्ञापन

ब्यास आरती में शहरवासियों एवं आए हुए सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मंडी शहर की प्रबुद्ध जनता से अपील की है कि वे अपने घर से एक-एक दीया लेकर पंचवक्त्र में जरूर पहुंचे और ब्यास आरती में भाग लें। उपायुक्त ने व्यापार मंडल एवं मंडी वासियों से आग्रह किया कि महाशिवरात्रि के सुअवसर पर अपने घर-प्रतिष्ठानों को भी रोशनी से सजाएं। ब्यास आरती स्थल पंचवक्त्र मंदिर में भी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed