{"_id":"6419a8e81f7f50921c001838","slug":"bear-entered-into-irrigation-tank-in-nankhadi-villagers-in-panic-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ननखड़ी के ढारण में सिंचाई टैंक में घुसा भालू, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ननखड़ी के ढारण में सिंचाई टैंक में घुसा भालू, दहशत में ग्रामीण
Tue, 21 Mar 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Mar 2023 06:25 PM IST
सार
शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के ढारण गांव में खेत में बने सिंचाई टैंक में एक भालू घुस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत का मालिक देवेंद सिंह वहां पहुंचा।
विज्ञापन
सिंचाई टैंक में घुसा भालू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के ढारण गांव में खेत में बने सिंचाई टैंक में एक भालू घुस गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत का मालिक देवेंद सिंह वहां पहुंचा। देवेंद ने इसकी सूचना वन विभाग ननखड़ी को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ननखड़ी की टीम ने भालू को बचाने के लिए वन विभाग रामपुर से टीम भेजने की मांग की, जिसके बाद रामपुर से बचाव टीम रवाना हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ननखड़ी की करांगला पंचायत के ढारण गांव में सोमवार देर रात को एक भालू देवेंद्र सिंह के खेत में बने सिंचाई टैंक में घुस गया। खेत मालिक को इसकी जानकारी मंगलवार को करीब 1:00 बजे लगी। देवेंद्र बगीचे के कार्य से खेत जा रहे थे तो उन्होंने टैंक से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी। नजदीक जाकर देखा तो एक भालू सिंचाई टैंक से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद देवेंद्र खेत मालिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। उधर, आरओ ननखड़ी राजेश्वर कल्याण ने कहा कि सिंचाई टैंक में भालू घुसने की सूचना मिली है। रामपुर से भालू को रेस्क्यू करने के लिए टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन