{"_id":"67be031d24062683de41ceca0a98a007","slug":"bear-attack-on-man-at-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर लौट रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Updated Thu, 09 Oct 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देररात घर लौट रहे एक शख्स पर भालू ने जोरदार हमला कर दिया। घटना शिमला के साथ लगते ठियोग की महौरी पंचायत की है। हमले में घायल व्यक्ति को बाद में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
विज्ञापन
यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। अस्पताल में गंभीर हालात में आए दीद गांव के 43 वर्षीय अभी राम ने बताया कि वह बुधवार देर रात क रीब नौ बजे अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में इस्टा के घने जंगल में भालू ने उस पर हमला बोल दिया। हालांकि अभीराम के चिल्लाने के बाद भालू ने उसे छोड़ दिया। इस हमले में उसकी बाजू के अलावा शरीर के कई भागों में चोटें आई हैं। घायल अभी राम को वीरवार सुबह उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसको शिमला के आईजीएमसी रेफर किया गया है। इलाके में भालू के हमले की यह नई घटना है, जिससे ग्रामीणों में खौफ है। उधर, पुलिस विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी। अस्पताल ठियोग में ड्यूटी पर तैनात डा. सूर्या ने बताया कि घायल को 11 बजे सुबह अस्पताल में लाया गया।
वन विभाग से की भालू को पकड़ने की मांग
भालू के इस जानलेवा हमले के कारण गांव की जनता में खौफ फैला हुआ है। गांव के युवा अभय कंवर ने वन विभाग से जंगली जानवरों को पकड़ने की अपील की है। साथ ही घायल अभी राम को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग भी की है।