फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Be it winter or rain, women teammates are repairing power lines in every season; setting an example

Himachal: सर्दी हो या बारिश, हर माैसम में बिजली लाइनों की मरम्मत कर रहीं महिला टीमेट; पेश कर रहीं मिसाल

Thu, 16 Jan 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh अजय धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
अजय धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2025 05:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तीन महिला टीमेट काम कर रही हैं। 

विज्ञापन
Be it winter or rain, women teammates are repairing power lines in every season; setting an example
अनीशा अंसारी, सुलोचना व पुष्पा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तीन महिला टीमेट काम कर रही हैं। वे सर्दी, गर्मी और बरसात में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए काम कर रही हैं।  बता दें कि नाहन, पांवटा साहिब व राजगढ़ में एक-एक महिला टीमेट सेवारत हैं। यह तीनों महिलाएं जब लाइनमैन के साथ काम करते देखी जाती हैं तो सभी लोग इन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। इस बारे में अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह बताया कि बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर तैनात तीनों महिला कर्मी नारी शक्ति का उदाहरण पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान व्यवसाय में तीनों महिलाओं ने कभी भी कोई भी शिकायत नहीं की है कि उन्हें किसी काम में अड़चन आ रही है।

विज्ञापन

प्रदेश टीम की स्पिनर हैं अनीशा अंसारी
जिला मुख्यालय नाहन में बिजली बोर्ड में 30 वर्षीय अनीशा अंसारी निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन 6 महीनों से टीमेट के पद पर काम कर रही हैं। अनीशा की नौकरी टीमेट पद पर स्पोर्ट्स कोटे से लगी है। अंसारी हिमाचल क्रिकेट टीम में स्पिनर बॉलर हैं। अनीशा अंसारी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं। उनके पिता अख्तर अंसारी कारपेंटर हैं। अनीशा के परिवार में चार-भाई बहनों में वे सबसे छोटी हैं। अनीशा ने कहा कि महिलाओं को काम से घबराना नहीं चाहिए। अनीशा नाहन डिवीजन में अकेली महिला टीमेट कर्मी हैं। अनीशा ने बताया सीनियर कर्मचारियों से उन्हें पूरा सहयोग मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुलोचना कबड्डी खिलाड़ी
पांवटा साहिब में टीमेट पद पर तैनात सुलोचना देवी की ज्वाइनिंग 21 जनवरी 2023 को हुई। सुलोचना कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनके पति अपना काम करते हैं। सुलोचना की एक साल की बेटी है। उन्होंने पांवटा साहिब से स्नातक की पढ़ाई की है।

विज्ञापन

हैंडबाल चैंपियन पुष्पा भी सेवारत 
राजगढ़ की पुष्पा देवी हाब्बन में टीमेट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। पुष्पा के माता-पिता नहीं हैं। मामा गुमान सिंह ने पुष्पा का पालन-पोषण किया है। पुष्पा हैंडबाल चैंपियन हैं। पुष्पा राष्ट्रीय स्तर तक हैंडबाल में खेल चुकी हैं। पुष्पा ने फरवरी 2024 में टीमेट पद पर सेवाएं शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि वह नौकरी मिलने से बेहद खुश हैं। पुष्पा ने अपने मामा गुमान सिंह, कोच और अध्यापकों का आभार जताया। उन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed