{"_id":"61f6a552cef7013a635f9699","slug":"bcci-will-decide-for-entry-of-spectators-in-hpca-cricket-stadium-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: मैच में दर्शकों के आने पर संशय, बीसीसीआई लेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: मैच में दर्शकों के आने पर संशय, बीसीसीआई लेगा फैसला
Sun, 30 Jan 2022 08:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:20 PM IST
सार
एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के चलते धर्मशाला में होने वाले मैच में दर्शकों की एंट्री बीसीसीआई तय करेगी।
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में प्रस्तावित भारत-श्रीलंका के बीच टी-20 मैच में दर्शकों के आने पर संशय बना हुआ है। मैच में दर्शकों के प्रवेश का फैसला बीसीसीआई पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई 15 फरवरी के बाद इस पर फैसला ले सकती है। हिमाचल प्रदेश सरकार की कोविड गाइडलाइन पर भी दर्शकों की एंट्री निर्भर करेगी।
विज्ञापन
हिमाचल में बीसीसीआई को मैचों के दौरान प्रदेश सरकार के नियमों का पालन करना पड़ेगा। इससे पहले बीसीसीआई नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम और ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता में वेस्टइंडीज के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के मैच में कोरोना की स्थिति को देखते हुए दर्शकों की एंट्री पर फैसला लगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बीसीसीआई 20 फरवरी तक श्रीलंका के साथ टी-20 मैचों को एक जगह में करवाने का फैसला भी ले सकती है। एचपीसीए के सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के चलते धर्मशाला में होने वाले मैच में दर्शकों की एंट्री बीसीसीआई तय करेगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कोविड नियमों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन