फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BCA student hanged himself in hostel, police seized laptop and mobile

Solan News: हॉस्टल में बीसीए के छात्र ने लगाया फंदा, पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लिया

Thu, 07 Sep 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Sep 2023 09:00 PM IST
सार

प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला के चितकारा विवि में बीसीए के छात्र ने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। 

विज्ञापन
BCA student hanged himself in hostel, police seized laptop and mobile
छात्र ने फंदा लगाकर दी जान(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला के चितकारा विवि में बीसीए के छात्र ने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उन्हें सौंप दिया। कर्ण राणा (18) पुत्र विजेंद्र सिंह हरियाणा के पलवल जिले के ओमक्स सिटी का रहने वाला था। वह चितकारा विवि में बीसीए का प्रथम वर्ष का छात्र था। पिछले 22 दिन से कक्षाएं शुरू हुई थीं। कर्ण तीन अन्य छात्रों के साथ एक रूम में विवि के हास्टल में रहता था। जिस समय उसने फंदा लगाया उस दौरान अन्य उसके साथी छात्र कक्षा में थे। जब वह कक्षा से आए तो कर्ण को उन्होंने कमरे में फंदे पर देखा।

विज्ञापन


जिसकी सूचना उन्होंने विवि के प्रबंधकों की दी। उन्होंने बरोटीवाला पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त एसपी रमेश शर्मा और थाना प्रभारी संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने छात्र का लैपटाॅप और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। कर्ण ने सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि अभी छात्र का लैपटाॅप और मोबाइल लॉक है। उसे खुलवाया जाएगा और मोबाइल की कॉल डिटेल ली जाएगी। उसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल युवक के पिता ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ पलवल ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed