फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Batchwise recruitment process started for 554 TGT posts, Education Directorate released schedule

हिमाचल में टीजीटी के 862 पदों पर बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू, शेड्यूल जारी

Wed, 03 Jun 2020 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Batchwise recruitment process started for 554 TGT posts, Education Directorate released schedule
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में टीजीटी के 862 पदों पर बैचवाइज भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती का शेड्यूल जारी करते हुए सभी जिलों से 15 जून तक पात्र उम्मीदवारों के नाम मांगे हैं। सरकार ने टीजीटी के कुल 1724 पद भरने का फैसला लिया है। इनमें 481 पद आर्ट्स, 212 पद नॉन मेडिकल और 169 पद मेडिकल संकाय से बैचवाइज भरे जाएंगे। शेष पद कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। टेट पास उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। 18 से 45 साल की आयु वाले इसमें शामिल होंगे। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया रूक गई थी। इससे पहले निदेशालय ने अप्रैल में पात्र उम्मीदवारों के नाम मांगे थे। अब लॉकडाउन हटते ही निदेशालय ने दोबारा से प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग में 20 साल पहले बीएड करने वालों का टीजीटी आर्ट्स की भर्ती में नंबर आएगा। साल 2000 तक बीएड करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है। टीजीटी की बैचवाइज भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए आर्ट्स मेे2000 और नॉन मेडिकल में 1999 का बैच चल रहा है। मेडिकल में 2001 के बैच वालों को नौकरी मिलने के आसार हैं। सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का आर्ट्स और नॉन मेडिकल में 2003 और मेडिकल में 2006, अनुसूचित जाति में आर्ट्स का 2003, नॉन मेडिकल और मेडिकल में 2006, अनुसूचित जनजाति में आर्ट्स का 2004, नॉन मेडिकल का 2007 और मेडिकल में 2005 का बैच चल रहा है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता सैनानियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों में आर्ट्स और नॉन मेडिकल का 2003 का बैच चल रहा है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जमवाल ने बताया कि जिला रोजगार अधिकारियों और जिला शिक्षा उपनिदेशकों से पात्र उम्मीदवारों के नामों की सूची 15 जून तक मांगी गई है। सूची तैयार होने के बाद जिलावार काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को पहली नियुक्ति प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार इन क्षेत्रों में जाने के इच्छुक नहीं हैं, वह काउंसलिंग में ना आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed