फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bat found dead In the courtyard of the house at sundernagar mandi

घर के आंगन में मृत चमगादड़ मिलने से खौफ, टीम ने लिए खून के सैंपल

Sat, 26 May 2018 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 26 May 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
bat found dead In the courtyard of the house at sundernagar mandi
प्रतीकात्मक तस्वीर

भोजपुर-आंबेडकर नगर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक घर के आंगन में चमगादड़ के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। निपाह वायरस की चर्चाओं के बीच लोग घबरा उठे। काफी लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना वन विभाग को दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ के खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। वन विभाग का तर्क है कि एक चमगादड़ का मृत मिलना मामूली बात है। यह स्वभाविक मौत भी हो सकती है। फिर भी इसके खून के सैंपल विभाग जांच के लिए लैब में भेज रहा है। 
विज्ञापन


देश में निपाह वायरस के कारण फैले भय के माहौल का असर सुंदरनगर में भी देखने को मिला है। यहां भोजपुर-आंबेडकर नगर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक घर के आंगन में चमगादड़ मृत पाया गया। जब घर की महिलाएं साफ-सफाई कर रही थीं तो उन्होंने मृत चमगादड़ को देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निपाह वायरस की बात सुनकर घर वाले भयभीत हो उठे

bat found dead In the courtyard of the house at sundernagar mandi
इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। निपाह वायरस के खतरे के बारे में सुनकर घर वाले भयभीत हो उठे और उन्होंने वन विभाग को चमगादड़ मृत मिलने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर वन कर्मचारियों ने मृत चमगादड़ को कब्जे में ले लिया है। सुंदरनगर के वनमंडल अधिकारी सुमित भारद्वाज ने बताया क्षेत्र में एक चमगादड़ के मृत मिलने की सूचना मिली है।

एक चमगादड़ का मृत मिलना भय का कोई कारण नहीं है। यह स्वभाविक मौत भी हो सकती है। फिर भी इसके खून के सैंपल विभाग जांच के लिए लैब में भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed